V K TYAGI
3 years 4 months ago
हमेशा खुश रहने वाले व्यक्ति के अंदर ही स्वस्थ दिल होता है मेरा एक दोस्त हमेशा खुश रहता है वह अपनी परेशानी में भी खुश होने का कोई न कोई कारण ढूंढ लेता है वह सुबह उठकर प्रतिदिन जोगिंग करता है तथा उसके बाद आधा घंटा योग करता है वह अपने व्यस्त जीवन में जब भी परेशानी आती हैं उन से छुटकारा पाने के लिए हमेशा खुश रहता है जिसके कारण उसका हृदय भी स्वस्थ रहता है उसे दिल संबंधी कोई भी बीमारी नहीं है कई बार बहुत बड़ी परेशानियों का भी सामना उसे करना पड़ता है लेकिन मैंने उसे कभी भी परेशान होते नहीं देखा है वह हमेशा कहता है की अगर परेशानी आई है तो वह चली भी जाएगी हमें परेशानी से नहीं डरना है बल्कि उसका डटकर मुकाबला करना है हमें समस्या को समस्या नहीं बनाना है बल्कि उसका समाधान करना है वह हमेशा सकारात्मक रहता है वह अपने पास कभी भी नकारात्मक विचारों को नहीं आने देता है जिसके कारण वह स्वस्थ भी रहता है उसका जीवन भी खुशी से भरा रहता है तथा वह समस्याओं का मुकाबला भी आसानी से कर लेता है मैंने उसे कभी बीमारी से ग्रसित नहीं पाया अतः कह सकते हैं कि स्वस्थ जीवनशैली जीने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है
Like
(9)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
