RAJNISH SHARMA
2 years 8 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
आपने मिलेट्स को अपनी डाइट में शामिल करने का आह्वान किया है। यूएनओ ने भी वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। जो हम सबके लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री जी मैं पश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले से आता हुं। यहां बाजरे की पैदावार बहुत होती है। लेकिन खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सरकार गेहूं का वितरण करती है। मेरा निवेदन है कि जिस क्षेत्र में जो अनाज ज्यादा होता है। सरकार उसी की खरीद करके खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत वितरण करे। इससे एक तो बाजरा जो यहां का मुख्य खाद्यान्न रहा है। पर गेहूं राशन में मिलने से कम खाया जाने लगा है। गेहूं की जगह बाजरे की खरीद करके राशन में वितरित करना चाहिए। इससे किसानों को बाजरे के अच्छे भाव मिलेंगे। और राशन के लिए जो गेहूं सैंकड़ों किलोमीटर दूर से लाकर एफसीआई के गोदामों में रखा जाता है। स्थानीय स्तर पर बाजरे की खरीद करके लाने से परिवहन का खर्च भी कम होगा। मिपेट्स के रूप में लोग बाजरा खाना शुरू कर देंगे। इससे बाजरा उत्पादक किसानों को सीधा लाभ होगा। आशा है आप मेरे इस निवेदन पर ध्यान देंगे। राम राम सा
Like
(4)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
