Pankaj Mehra
3 years 4 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी
सादर प्रणाम
विषय- income टैक्स को कम करना।
महोदय जी, हमारे देश में एक होड़ लगी है कुर्सी हथियाने की। समाजसेवा करने का चोला पहन कर हर कोई बस कुर्सी हथियाना चाहता है। और इसी कुर्सी के चक्कर मे एक नया ट्रेंड चल रहा है कि फ़्री बिजली फ्री, पानी फ़्री, राशन फ्री, सिलिंडर फ्री। लेकिन फ्री का ऐलान करने वाले अपनी जेब से नहीं दे रहे। बो टैक्स payer की चमड़ी उधेड़ रहे हैं। उनके टैक्स के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है। समाजसेवी को कुर्सी मिल जाती है। मुख़्तखोर को मुख़्त मे सब कुछ मिल रहा है। और जो मेहनत कर रहा है उसका खून चूसा जा रहा है।
Like
(9)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam