KathrinaBanerjee
11 months 2 days ago
माननीय प्रधानमंत्री जी,
हाल ही में मैंने छावा फिल्म देखी, जिसके माध्यम से मुझे छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और शौर्य के बारे में विस्तार से जानने को मिला। यह जानकर दुख हुआ कि हमारे स्कूली इतिहास में उनके बारे में बहुत ही कम जानकारी दी जाती है, जबकि मुग़ल साम्राज्य पर अत्यधिक ज़ोर दिया गया है। मेरा विनम्र निवेदन है कि इतिहास की पुस्तकों में ऐसे महान देशभक्तों को भी उचित स्थान दिया जाए। उदाहरणस्वरूप, हैफ़ा की लड़ाई जैसे अनेक ऐतिहासिक युद्ध हैं जिनमें भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय पराक्रम दिखाया, परंतु ऐसे प्रसंग भी हमारे इतिहास पाठ्यक्रमों में शायद ही पढ़ाए जाते हैं। यह जरूरी है कि नई पीढ़ी को हमारे असली नायकों से परिचित कराया जाए।
साथ ही, मेरी एक आंतरिक भावना है कि पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में कई लोग ऐसे हैं जो वहाँ के वास्तविक निवासी नहीं हो सकते। कृपया भारतीय सेना द्वारा वहाँ एक गहन जाँच (recce) करवाई जाए ताकि सत्यता सामने आ सके।
आपसे निवेदन है कि इन दोनों विषयों पर गंभीरता से विचार करें।
Like
(0)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam