Amaan Khan
1 year 2 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,
मैं अमान खान, मध्यप्रदेश के एक छोटे से शहर रायसेन का निवासी हूं। मेरा सपना आईएएस बनने का था, लेकिन परिस्थितियों के कारण मैंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी और भारत का पहला मॉडर्न सीएससी शुरू किया। आज, एक VLE के रूप में, मैं लाखों नागरिकों की जिंदगी बदलने में सफल रहा हूं। अपने केंद्र के माध्यम से 40,000 ई-श्रम कार्ड, 16,000 आयुष्मान कार्ड और 10,000 से अधिक केवाईसी मुफ्त में बनाकर जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। मेरे इस प्रयास को सीएससी की नेशनल मैगजीन में भी स्थान मिला। अब महसूस होता है कि VLE बनकर जो संतोष मिला, वह शायद आईएएस बनकर भी न मिलता। आपके डिजिटल इंडिया विजन ने मुझे यह राह दिखाई, इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।
mygov_1738816873112167901.pdf
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam