ऋषिकांत गुप्त
4 years 3 months ago
एक मुख्य मन की बात मोदी जी
लोग सरकारी नौकरी को प्राथमिकता क्यों देते है क्यों आरक्षण की मांगे सरकारी नौकरी में होती है कभी आपने गौर किया
आज से 30 से 40 साल पहले कोई सरकारी नौकरी नहीं करना चाहता था और आज सभी सिर्फ सरकारी नौकरी चाहते है कारण
1 सरकारी नौकरी एक बार मिल जाए तो जाती नही है चाहे जितनी गलतियां करो
2सरकारी नौकरी में अब मोटी तनख्वाह मिलती है जबकि उसकी आधी से भी कम तनख्वाह में प्राइवेट नौकरी में लोग काम करते है
3सरकारी नौकरी में कई नौकरियां मलाईदार हो गई है जम के भ्रष्टाचार और अवैध कमाई का जरिया है
4भ्रष्टाचार संबंधी कार्यवाही में कानून में कार्यवाही बड़ी क्लिस्ट है जिससे किसी भ्रष्ट को सजा दिलाना बहुत कठिन है वीडियो होने पर भी केस नही बनाया जाता है रोजाना घुस की हजारों वीडियो वायरल हो रही है पर अधिकारी तंत्र संरक्षण का कार्य कर रहे है
यदि उपरोक्त बातो पर गौर करेंगे तो आपको आरक्षण जैसे मामले में उपयुक्त उपाय नजर आएगा
विचार तो काफी है पर उम्मीद करूंगा मन की बात जहन तक जरूर जाए और कुछ पॉजिटिव भी हो
Like
(3)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam