वैज्ञानिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु आवश्यक है कि प्रारंभिक स्तर से ही विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार-आधारित चिंतन को प्रोत्साहित किया जाए।
इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) एवं MyGov के सहयोग से आयोजित “नेशनल समर साइंस एक्सप्लोरेशन 2026” तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कक्षा VI–VIII के विद्यार्थियों को “दैनिक समस्याओं के समाधान हेतु विज्ञान” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
इस गतिविधि का उद्देश्य सामाजिक उपयोगिता के लिए मौलिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विचारों को बढ़ावा देना है, ताकि भविष्य के नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं एवं तकनीकी नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण हो सके, जो भारत के स्वदेशी एवं संप्रभु वैज्ञानिक तंत्र को सशक्त बना सकें।
उद्देश्य
- विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना।
- नवाचार एवं समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित करना।
- सैद्धांतिक शिक्षा को व्यावहारिक सहभागिता में परिवर्तित करना।
- युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं की पहचान एवं संवर्धन करना।
- अनुसंधान एवं स्वदेशी तकनीकों के प्रति प्रारंभिक रुचि विकसित करना।
- नवाचार-आधारित आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को समर्थन देना।
प्रस्तुति दिशानिर्देश
- प्रारूप: डिजिटल पोस्टर या हाथ से बनाए गए पोस्टर की उच्च गुणवत्ता वाली स्कैन कॉपी।
- आकार: A3 (297 × 420 मिमी) या समकक्ष डिजिटल रिज़ॉल्यूशन (न्यूनतम 300 dpi)।
- फाइल प्रकार: JPG या PNG।
- भाषा: हिंदी या अंग्रेज़ी (पोस्टर का संक्षिप्त विवरण/कैप्शन किसी भी भाषा में
- मौलिकता: पोस्टर पूर्णतः प्रतिभागी द्वारा स्वयं निर्मित होना चाहिए; किसी भी प्रकार की नकल स्वीकार्य नहीं होगी।
- प्रस्तुति मंच: MyGov पोर्टल पर पोस्टर फाइल एवं प्रतिभागी विवरण अपलोड करें।
- विवरण: पोस्टर की अवधारणा को समझाने हेतु अधिकतम 100 शब्दों का संक्षिप्त कैप्शन शामिल करें।
चयन मानदंड
- प्रस्तुति दिशानिर्देशों के अनुरूप होना चाहिए।
- विषय के प्रति प्रासंगिकता।
- रचनात्मकता, मौलिकता एवं दृश्य प्रभाव।
- संदेश की स्पष्टता एवं दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता।
- कलात्मक कौशल एवं प्रस्तुति संरचना।
- “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना से जुड़ाव।
पुरस्कार
- शीर्ष 3 विजेताओं को DST द्वारा विज्ञान किट प्रदान की जाएगी।
- विजेताओं, चयनित एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
नियम एवं शर्तों के लिए यहाँ क्लिक करें।.