
Created : 29/08/2022
माईगव हिमाचल द्वारा शुरू किए गए ‘‘जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महा-क्विज’’ के अंतर्गत चौथे राउंड का समापन हो चुका है। “हिमाचल में पर्यटन” विषय पर आधारित इस राउंड में 11 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से चयनित विजेताओं को 1-1 हजार रुपये की इनामी राशि और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया।