होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

डिजिटल इंडिया

बनाया गया : 22/07/2014
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

डिजिटल टेक्नोलॉजी जिसमें क्लाउड कम्प्यूटिंग और मोबाइल एप्लीकेशन शामिल हैं, दुनिया भर में तेजी से आर्थिक विकास के लिए और नागरिक सशक्तिकरण के लिए मुख्य स्रोत के रूप में उभरी हैं। डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हमारे द्वारा रिटेल स्टोर से लेकर सरकारी कार्यालयों तक रोजमर्रा की जिंदगी में तेजी से किया जा रहा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी हमें एक दूसरे से जुड़ने में और हमारे सामने आने वाली समस्याओं और चिंताओं के बारे में जानकारी शेयर करने में मदद करते हैं। कुछ मामलों में ये लगभग उसी समय में उन समस्याओं का समाधान भी कर देते हैं।

डिजिटल इंडिया समूह का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए नए-नए विचारों और व्यावहारिक समाधानों के साथ सामने आना है। प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्पना डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करके हमारे देश को बदलने और सभी नागरिकों के लिए अवसर पैदा करने की है। उनका लक्ष्य हर नागरिक को डिजिटल सेवाओं, ज्ञान और जानकारी की सुविधा प्रदान करके सशक्त बनाना है। डिजिटल इंडिया के इस विज़न को साकार करने के लिए यह समूह दुनिया भर से नीतियों और सर्वोत्तम तरीकों के बारे में जानकारी देगा।