विदेश मंत्रालय

बनाने की तिथि :24/03/2017
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

विदेश मंत्रालय , विदेशी देशों के साथ भारत के संबंधों के संचालन के लिए जिम्मेदार होता है.. मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र में देश के प्रतिनिधित्व के लिए उत्तरदायी होता है , विदेश विभाग की ये भी जिम्मेदारी होती है कि वो ये तय करे कि संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। साथ ही अन्य महकमाऔर राज्य सरकारों को ये दिशा निर्देश भी देना होता है कि वह विदेशी सरकारों और उनके संस्थानों के साथ किस तरह पेश आएं। विदेश मंत्रालय द्वारा तय किए गए मिशन का उद्देश्य एक वैश्विक और अन्योन्याश्रित विश्व में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास की प्राथमिकताएं तय करना है। विदेश मंत्रालय का मुख्यालय दिल्ली के साउथ ब्लॉक में अवस्थित है। इसके अलावा विदेश मामलों के कुछ अन्य कार्यालय जवाहरलाल नेहरू भवन, शास्त्री भवन, पटियाला हाउस और आईएसआईएल बिल्डिंग में भी स्थित हैं।

www.mea.gov.in पर क्लिक कर आप विभाग से सबंधित और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं